---Advertisement---

Rajasthan School Peon Recruitment 2023: राजस्थान स्कूल चपरासी भर्ती 2023 का 18 हजार पदों हेतु नोटिफिकेशन, यहां देखें पूरी डिटेल

By Ashu Choudhary

Published on:

Follow Us
---Advertisement---

Rajasthan School Peon Recruitment 2023: राजस्थान स्कूल चपरासी भर्ती 2023 का इंतजार करने वाले बेरोजगार अभ्यर्थियों का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है। क्योंकि हाल ही में शिक्षा विभाग द्वारा विधानसभा में घोषणा की गई है। शिक्षा मंत्री के द्वारा घोषणा के तहत बताया गया है कि चपरासी के पद हेतु सरकारी स्कूलों में अब बंपर भर्तियां होगी। क्योंकि राजस्थान के स्कूलों में चपरासी भर्ती 2023 के लिए खाली पदों की संख्या कुल 18381 तक है।

बताया जा रहा है कि वित्त विभाग द्वारा  चपरासी भर्ती 2023 के संबंध में  मंजूरी का आदेश जल्द ही मिलेगा।  जैसे ही वित्त विभाग द्वारा इस भर्ती की स्वीकृति प्रदान हो जाएगी उसके बाद राजस्थान स्कूल चपरासी भर्ती 2023 का नोटिफिकेशन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से प्रकाशित किया जाएगा। अभ्यर्थी आर्टिकल के माध्यम से चपरासी भर्ती 2023 से जुड़ी विस्तृत जानकारी जैसे आयु सीमा शैक्षणिक योग्यता आवेदन शुल्क आदि जान सकते हैं।

 Rajasthan School Peon Recruitment 2023 लेटेस्ट अपडेट 

राजस्थान स्कूल चपरासी भर्ती 2023 को लेकर शिक्षा मंत्री द्वारा कुछ ही महीनों पहले जानकारी प्रदान की गई थी उस जानकारी के तहत शिक्षा मंत्री द्वारा यह कहा गया था कि राजस्थान स्कूल चपरासी भर्ती 2023 के नियमों में बदलाव किया जाएगा फिर इस भर्ती को वित्त विभाग द्वारा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती को मंजूरी प्रदान की जाएगी।

मंत्री का कहना है कि कुछ  कारणों की वजह से इस भर्ती की स्वीकृति वित्त विभाग द्वारा मंजूर नहीं की गई है इसलिए यह भर्ती के समय तिथि के साथ नहीं हो पाई है। शिक्षा मंत्री द्वारा यह भी बात कहीं जा रही है की इन पदों को भरने के लिए कड़े प्रयास चल रहे हैं। 

Rajasthan School Peon Recruitment 2023
Rajasthan School Peon Recruitment 2023

Rajasthan School Peon Recruitment 2023 के लिए यह रहेगी योग्यता

आप सभी को बता दें कि राजस्थान स्कूल चपरासी भर्ती 2023 का नोटिफिकेशन फिलहाल जारी नहीं किया गया है। लेकिन यह भर्ती जब अंतिम बार चपरासी के पदों के लिए आयोजित हुई थी उसमें इस भर्ती में योग्यता पांचवी पास रखी गई थी। लेकिन अब यह भर्ती नए बदलाव के साथ होगी इसमें पांचवी की जगह आठवीं या दसवीं  पास रखा जा सकता है। सरकार का कहना है कि  इस भर्ती में नियमों को बदलने की जरूरत है। जैसे ही भर्ती प्रक्रिया का नोटिफिकेशन जारी होगा तभी संपूर्ण रूप से पता चलेगा कि शैक्षणिक योग्यता क्या रहेगी। 

Rajasthan School Peon Recruitment 2023 महत्वपूर्ण लिंक 

राजस्थान स्कूल चपरासी भर्ती 2023 आवेदन शुरू होने की तिथिजल्द होंगे शुरू 
राजस्थान स्कूल चपरासी भर्ती 2023 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि अभी जारी नहीं की गई है 
राजस्थान स्कूल चपरासी भर्ती 2023 का नोटिफिकेशन कब जारी किया जाएगाजल्द जारी होगा
ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े यहां दबाएं 
टेलीग्राम चैनल से जुड़ेयहां दबाए 

Ashu Choudhary

मीडिया के क्षेत्र में 5 साल का अनुभव है। 2018 में सिंबियोसिस इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया एंड कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की। इसके बाद studyjobeducation.in से करियर की शुरुआत करते हुए बतौर फैक्टचेकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया, जहां पर 11 महीने काम करने का अनुभव मिला। इसके बाद IndiaGovtExam.Com में कंटेंट राइटर के रूप में 2 साल काम किया। इसके बाद 6 महीने फ्रीलांस कंटेंट राइट के रूप में काम करने का अनुभव प्राप्त किया। इसके बाद हिंदी न्यूज पब्लिक ऐप को 3 महीने तक अच्छी सेवा प्रदान की। अब मैं इंडिया टाइम्स हिंदी वेबसाइट पर काम रहा हूं। मेरा मकसद शुद्ध, साफ और सही कंटेंट लोगों तक पहुंचाना है।

---Advertisement---
Follow On WhatsApp
Follow On Telegram

Leave a comment